{"_id":"67f2c04095b9ffbd640d0958","slug":"chief-ministers-model-school-will-be-built-in-kulkharit-with-25-crores-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-145867-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कुलखड़ीत में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कुलखड़ीत में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल
Sun, 06 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलखडीत। संवाद
फिरोजाबाद। एका के कुलखड़ीत में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए शासन से 50 प्रतिशत धनराशि के तौर पर जिले को 12 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। शासन की ओर से करीब पांच एकड जमीन पर बन रहे विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की व्यवस्था की गई है। यह विद्यालय हाईटेक शिक्षा का मॉडल बनेगा।
करीब एक साल पूर्व एका ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलखड़ीत का चयन किया गया था। विद्यालय बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि 30 मार्च को शासन की ओर से विद्यालय के निर्माण के लिए जिले को पहली किस्त के तौर में 12.4 करोड़ रुपये की धनराशि जिले को मिली है। वहीं 31 मार्च को जिले से यह धनराशि ट्रेजरी के माध्यम से कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के खाते में उपलब्ध करा दी गई है।
बीएसए ने बताया कि विद्यालय के निर्माण के लिए डीपीआर व एस्टीमेट तैयार है। विद्यालय में 1500 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। अगले शैक्षिक सत्र तक यह विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। जिले का यह पहला मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय होगा। स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ आवासीय होगा। इसमें एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत परिषदीय स्कूल को उच्चीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिलेंगी ये सुविधाएं
प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षा वाले इस विद्यालय में विभिन्न वर्गों की 30 से अधिक कक्षाएं होंगी। इसके साथ बाल वाटिका, बास्केट बाल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट भी होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। इस स्कूल में डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म व डिजिटल लर्निंग के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय भी होंगी
विद्यालय में भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं समेत पुस्तकालय की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं मेस में विद्यार्थियों को खाना खाने के लिए डायनिंग टेबल भी रहेगा। इसके अलावा हाथ धोने के लिए मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट आदि भी होंगे।