{"_id":"57e2d74b4f1c1bff44a83e43","slug":"chhaatra-se-chhedachhaad-par-manachale-ko-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ पर मनचले को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ पर मनचले को धुना
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ पर मनचले को धुना
- फोटो : Amar Ujala
स्कूल से लौट रही छात्रा को अकेला देख एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर धुन दिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर जारखी निवासी एक छात्रा बुधवार को दीनबंधु इंटर कालेज उसायनी वजीफा लेने गई थी। वह सुबह करीब 11 बजे स्कूल से साइकिल से लौट रही थी। तभी एनएच-2 पर खड़े एक युवक ने उसकी साइकिल को धक्का मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद जब छात्रा खड़ी हुई तो मनचले ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवक की हरकत पर छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा का शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग एकत्रित हो गए और छात्रा से जानकारी कर मनचले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया तथा मनचले को पकड़ कर विद्यालय ले गए। जहां उसने अपना नाम प्रेमपाल कुशवाह बताया है। छात्रा ने मनचले युवक प्रेमपाल के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। इसके साथ ही उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।