{"_id":"66b51b0ffcc673a5000e3f66","slug":"cheated-wife-of-rs-3-lakh-in-the-name-of-getting-her-husband-a-job-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-131013-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पति की नौकरी लगवाने के नाम पर पत्नी से तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पति की नौकरी लगवाने के नाम पर पत्नी से तीन लाख रुपये ठगे
Fri, 09 Aug 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। महिला के रिश्तेदार ने नौकरी के नाम पर महिला से लाखों रुपये की ठगी की। इसके बाद रुपये मांगने पर गांव में बुलाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के रिश्तेदार प्रेमशंकर यादव उर्फ रिंकू यादव निवासी ग्राम नगला टीन जगन्नाथपुर थाना करहल मैनपुरी का महिला के घर पर आना-जाना था। आरोप है कि रिंकू ने महिला के पति की जाजूमई गांव स्थित सरकारी विद्यालय दयानंद सरस्वती साधना मंदिर में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसके लिए 5 लाख रुपये की डिमांड की। इनमें से 3 लाख रुपये पहले ले लिए। शेष रकम नौकरी लगने के बाद देने के लिए कहा।
महिला ने खेत बेचकर 3 लाख रुपये दिए थे। 6 माह बीतने के बावजूद उसके पति की नौकरी नहीं लगी, तो पीड़िता ने अपने रिश्तेदार से रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने रुपये देने के लिए महिला को अपने गांव बुलाया। जब पीड़िता अपने रुपये लेने के लिए उसके गांव पहुंची, तो आरोपी के साथ दो अन्य व्यक्ति आए और महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया। महिला की चीखपुकार करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।