{"_id":"651710a53a1147ee550fa2e9","slug":"cheated-of-rs-3-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-for-his-son-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-6019-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे
Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। बेरोजगार पुत्र की नौकरी लगवाने के लिए पिता से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगते देख पिता ने पुत्री की शादी तय होने पर दी गई रकम वापस मांगी तो उन्होंने उसे टरका दिया। 5 साल तक गुमराह करने पर पीड़ित ने दो भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना नगला सिंघी के गांव नगला बलिया निवासी ओमवीर सिंह कारपेंटर का काम करते हैं। आरोप है वर्ष 2018 में टूंडला के लाइनपार स्थित धोबीघाट रेलवे लोको काॅलोनी निवासी रविंद्र कुमार व उसके भाई विमल कुमार ने उनके पुत्र बबलू की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। जिसे उसने 1.87 लाख बैंक द्वारा एवं 1.13 लाख रुपये नकद दिए थे।
कुछ समय तो वह कोरोना का बहाना बनाकर गुमराह करते रहे, लेकिन जब 2022 तक पुत्र की नौकरी नहीं लगी तो उन्हाेंने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करते रहे। इस बीच उनकी बेटी का रिश्ता तय हो गया। उन्होंने पैसा नहीं दिया। इसके चलते उनकी बेटी की शादी टूट गई। अब उसकी बेटी की दोबारा शादी तय हो गई है ऐसे में उन्हें रुपयों की जरूरत है। लेकिन आरोपी रुपये वापस नहीं दे रहे हैं। ओमवीर सिंह ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।