फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cheap medicines will be available from Amrit Pharmacy

Firozabad News: अमृत फार्मेसी से मिलेंगी सस्ती दवाएं

Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheap medicines will be available from Amrit Pharmacy
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इससे मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं तो उपलब्ध होंगी ही, साथ हड्डियों की बीमारियों के इलाज में लगने वाले आर्थोपेडिक इंप्लांट भी सस्ते दरों पर आसानी से मिल जाएंगे। इस माह फार्मेसी खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


26 लाख की आबादी वाले जिले में नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन अस्पतालों में दवा आदि की किल्लत आए दिन रहती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में हर महीने लगभग 50 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसमें से तीन से चार हजार मरीज हर महीने भर्ती भी होते हैं।
विज्ञापन


इस समस्या से निजात के लिए शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने का निर्णय लिया गया है। अमृत फार्मेसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इसके लिए जायजा लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जल्द ही अमृत फार्मेसी स्टोर शुरू होगा, जहां मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं तो उपलब्ध होगी ही, हड्डियों की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले आर्थोपेडिक इंप्लांट भी सस्ते दर पर मरीजों को मिल सकेंगे। इससे इलाज के लिए पहुंचने वाले वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आभा एप से मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू
मेडिकल कॉलेज में हॉस्पीटल इंफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) के तहत आभा एप के जरिए ऑनलाइन मरीजों की भर्ती व डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस एप के जरिए मरीज डॉक्टर को दिखाने के साथ ही बिना लाइन लगाए शासन की ओर से निर्धारित जांच की फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकता है।





सभी बीमारियों की उपलब्ध होंगी दवाइयां
मेडिकल कॉलेज परिसर में अमृत फार्मेसी खुलने के बाद यहां मरीजों को दवाई खरीदने के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे। यहां हर मर्ज की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को दवा लेने बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दवाओं पर 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। - डॉ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed