फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Charge sheet to XEN Jasrana, warning given to Firozabad and Fariha

Firozabad News: एक्सईएन जसराना को चार्जशीट, फिरोजाबाद व फरिहा को दी चेतावनी

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet to XEN Jasrana, warning given to Firozabad and Fariha
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा की। काफी कम वसूली होने पर डीएम ने कहा कि मीटर रीडरों के साथ पंचायत सचिवों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि वसूली में तेजी आ सके। एक्सईएन जसराना, फिरोजाबाद व फरिहा की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। एक्सईएन जसराना को चार्जशीट देने एवं दो एक्सईएन को सुधार नहीं करने पर कार्रवाई को तैयार रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सभी अधिशासी अभियंताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप बकाया बिलों की वसूली करना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणकर अधिकाधिक वसूली करना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा शहरी क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में सेक्टर वार लक्ष्यों को बांटते हुए जेई वसूली कराएं। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों एवं जेई वार जिम्मेदारी बांटते हुए लक्ष्य को पूरा कराएं। बिलों के भुगतान के लिए मीटर रीडरों के साथ पंचायत सचिवों की भी ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बकाया बिलों के भुगतान की वसूली आसानी से हो सके। जसराना क्षेत्र के एक्सईएन के कार्यों की प्रगति खराब होने एवं काफी कम वसूली पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक्सईएन को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसी तरह फिरोजाबाद एवं फरिहा के एक्सईएन की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि कार्य में सुधार करें अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। बैठक में एडीएम विशुराजा, डीडीओ पीसीराम, डीएसटीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed