{"_id":"590f29b94f1c1b9e08850ade","slug":"chandraprabhu-jain-temple-will-be-kalasharohana-mahamastakabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रप्रभु जैन मंदिर में होगा कलशारोहण, महामस्तकाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रप्रभु जैन मंदिर में होगा कलशारोहण, महामस्तकाभिषेक
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते जैन समाज के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु मंदिर में मज्जिनेंद्र महा मस्तकाभिषेक एवं शिखर कलशारोहण महोत्सव का आयोजन 10 और 11 मई को किया जाएगा। चंद्रवाड़ के भूगर्भ से प्राप्त शुद्ध स्फटिक मणि से निर्मित चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने चंद्रप्रभु मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि नौ मई को सुहागनगरी में जैनाचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश होगा। आचार्यश्री चंद्रप्रभु मंदिर में आयोजित होने वाले समारोह में सानिध्य देने आ रहे हैं। अरुण जैन पीली कोठी ने बताया कि 10 मई को भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा चंद्रप्रभु से शुरू होकर मोहल्ला दुली, सर्कुलर रोड, चौकी गेट, बड़ा मोहल्ला, अट्टावाला मंदिर एवं घंटाघर होते हुए चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचेगी। ध्वजारोहण एमएलसी पुष्पराज जैन पम्मी करेंगे। इसके बाद सकलीकरण एवं कलशों की शुद्धि की जाएगी। याज्ञ मंडल विधान मनोज जैन शास्त्री द्वारा कराया जाएगा। 11 मई को कलशों की शुद्धि की जाएगी। ध्वज शुद्धि के बाद कलशारोहण होगा और महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। ललितेश जैन ने बताया कि मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। पांडाल भी बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में मंदिर कमेटी अध्यक्ष अजय जैन एडवोकेट, विमल जैन, ललित मोहन रपरिया, सुरेशचंद्र जैन, प्रमोद कुमार जैन सोनल, वीरेंद्र कुमार, राजेश चंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।