फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CGST team kept checking letters and stock till late night in Pioneer Glass

पायोनियर ग्लास में देर रात तक पत्रावली व स्टॉक खंगालती रही सीजीएसटी की टीम

Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
CGST team kept checking letters and stock till late night in Pioneer Glass
फिरोजाबाद। मक्खनपुर स्थित पायोनियर ग्लास इंडस्ट्रीज में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मंगलवार को रात डेढ़ बजे तक सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान कच्चे माल का स्टॉक कम मिलने पर एक लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मक्खनपुर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित पायोनियर ग्लास वर्क्स में सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। पायोनियर ग्लास इंडस्ट्रीज के साझीदार मोहित बंसल ( इकाई संचालक) के अनुसार सर्वे के दौरान कांच उत्पादों के निर्माण के लिए बाहर से मंगाए कच्चे माल का स्टॉक कम मिला। निर्धारित मात्रा से कम स्टॉक मिलने पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने इकाई पर एक लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मोहित बंसल के अनुसार अन्य कोई अनियमितता नहीं मिली। हालांकि जुर्माना निर्धारण एवं सर्वे कार्रवाई के संबंध में जीएसटी टीम में शामिल अफसरों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed