फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cervical and sciatica problems are increasing among people in Firozabad

सेहत की बात: सर्दी बढ़ने के साथ बढ़े सर्वाइकल व साइटिका के मरीज, नसों में सूजन और कमर दर्द से मरीज परेशान

Thu, 28 Dec 2023 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

सर्दी बढ़ने के साथ ही फिरोजाबाद में सर्वाइकल व साइटिका के मरीज बढ़ने लगे हैं। यहां नसों में सूजन और कमर दर्द से मरीज परेशान हैं। 

विज्ञापन
Cervical and sciatica problems are increasing among people in Firozabad
सर्वाइकल। - फोटो : iStock

विस्तार

सर्दी बढ़ने के साथ-साथ फिरोजाबाद में लोगों में सर्वाइकल व साइटिका की परेशानी भी बढ़ने लगी हैं। ऐसे मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने को पहुंच रहे हैं। हर रोज 40 से 60 मरीज इस समस्या को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को दवा के साथ बचाव करने के उपाय भी बताएं। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में इस प्रकार के मरीजों की संख्या काफी है।

विज्ञापन


बिगड़ती जीवन शैली और बदलते मौसम के चलते इन दिनों लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी सर्वाइकल की है, जो हड्डियों में दर्द की वजह से होता हैं। इसमें गर्दन, कमर और रीढ़ की हड्डियों में दर्द महसूस होने पर लोगों को काफी परेशानी होती है। 
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गौरव दीक्षित ने बताया कि एक जगह बैठकर लगातार काम करना, झुककर बैठना और बिगड़ी जीवन शैली इसके प्रमुख कारण होते हैं। साइटिका में कमर से संबंधित नसों में सूजन आने के कारण पूरे पैर में दर्द की समस्या बनती है। पैर में दर्द रहना और झनझनाहट महसूस करना इसके प्रमुख लक्षण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह धीरे-धीरे बढ़कर अंगूठे तक फैलता है। इसमें सबसे अधिक दर्द घुटने व टखने के पीछे महसूस होता है। साइटिका दर्द पुराना होने पर पैर में क्षीणता और सिकुंडन आ जाती है। जो सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में सिकुड़न के कारण मरीज की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार करने के लिए आ रहे हैं।

इस तरह बरतें सावधानियां

सर्वाइकल व साइटिका से बचने के लिए व्यायाम करें, अधिक वजन न उठाएं, बैठते व सोते समय सही स्थिति का ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर फिजियोथैरीपी की मदद ले सकते हैं।



एक ही जगह लगातार काम करने, सोते व बैठते समय गलत पोजीशन होने के कारण यह समस्या बनती है। सर्दियों में मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण भी परेशानी बन जाती है। ऐसे मरीजों को ओपीडी में आने पर दवा के साथ बचाव की सलाह भी बताई जा रही है। - डॉ. नवीन जैन, सीएमएस मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed