फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Celebrated the birth anniversary of writer Padma Bhushan Dada Banarsidas

Firozabad News: साहित्यकार पद्मभूषण दादा बनारसीदास का जन्मोत्सव मनाया

Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of writer Padma Bhushan Dada Banarsidas
पद्मभूषण दादा बनारसी दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं - फोटो : पद्मभूषण दादा बनारसी दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। साहित्यकार पद्म विभूषण दादा बनारसीदास चतुर्वेदी का 133 वां जन्मदिवस माथुर चतुर्वेदी क्लब ने मनाया। मेयर कामिनी राठौर ने गांधीपार्क चौराहा स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बनारसीदास चतुर्वेदी की स्मृति में उनके नाम से वाचनालय और पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही आगरा गेट मार्ग का नाम भी दादाजी के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने कहा बनारसी दास चतुर्वेदी पर हमें गर्व है। आज की युवा पीढ़ी को उनके द्वारा किए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी ने कहा कि बनारसीदास चतुर्वेदी की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। वह साहित्य लेखन के साथ सामाजिक चेतना जागृति का काम करते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद जैन एडवोकेट ने कहा वह सर्वधर्म समभाव वाले व्यक्ति थे। दो बार राज्यसभा के सांसद रहने के बाद भी सरल थे। इस दौरान द्विजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी, प्रदीप गुप्ता, भोलानाथ चतुर्वेदी, राकेश शर्मा चुन्नू, सुनील वशिष्ठ, बनारसी लाल भोला, नृपेेद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed