फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Celebrated salvation kalyank day of Tirthankar Shreyans Nath

तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक दिवस

Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrated salvation kalyank day of Tirthankar Shreyans Nath
तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक दिवस - फोटो : Amar Ujala
तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक दिवस
विज्ञापन

पिच्छिका में स्वर्ण राखी बांधकर लिया धर्म रक्षा का संकल्प
मुनि महाराज के आहार के लिए जगह-जगह लगाए चौके

श्री छदामी लाल जैन मंदिर में तीर्थंकर श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक लाड़ू महोत्सव मनाया गया। श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं सुहागनगरी को हस्तिनापुर की तरह रूप दिया गया। सैकड़ों स्थानों पर मुनि महाराज की आहार चर्या के लिए चौके लगाए गए। दिगंबर संतों और आर्यिका माताओं के पड़गाहन के लिए भक्तजन श्री छदामी लाल जैन मंदिर पहुंचे।

रक्षाबंधन पर श्री छदामीलाल जैन मंदिर में आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में सैकड़ों भक्तों ने श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष लाड़ूू विधिविधान से चढ़ाया। सुबह से पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ी। वहीं, मुनि महाराज को उपसर्ग होने के बाद जिस तरह हस्तिनापुर में श्रावकों ने जगह-जगह मुनि महाराज के लिए चौके लगाए थे, उसी पौराणिक कथा को जीवंत करते हुए सुहागनगरी में कई घरों में चौके लगाए गए। विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के बाद आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज की विधि जैन नगर में पप्पू जैन के निवास पर मिली। यहां आचार्य श्री आहार चर्या की। दोपहर में छदामीलाल जैन मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। आचार्यश्री की पिच्छिका में स्वर्ण राखी बांधने का सौभाग्य विनोद जैन मिलेनियम को मिला। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने भी मुनि महाराज की पिच्छिका में राखी बांधकर धर्म की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय जैन देवता, अरुण जैन, अजय जैन बजाज, सतेंद्र जैन साहू, प्रोफेसर एसी जैन, डॉ महेंद्र जैन, राहुल जैन इसौली आदि उपस्थित रहे। वहीं अट्टावाला जैन मंदिर, लोहियान गली, नसिया जी मंदिर, चंद्रप्रभु मंदिर में भी श्रेयांसनाथ भगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed