फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Celebrated 25th Saubhagyadaya Sanyamotsav with great pomp

धूमधाम से मनाया 25वां सौभाग्योदय संयमोत्सव

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrated 25th Saubhagyadaya Sanyamotsav with great pomp
फिरोजाबाद ! छदामी लाल जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में धार्मिक महोत्सवों की धूम मची हुई है। जैन आचार्यों और मुनियों के सानिध्य में सुबह से लेकर देररात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। छदामीलाल जैन मंदिर में मंगलवार को आचार्य सौभाग्य सागर महाराज का 25वां सौभाग्योदय संयमोत्सव और पिच्छी परिवर्तन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। वहीं, पंचकल्याण महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ काआहार हुआ। पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के साथ ही बाहर के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

छदामीलाल जैन मंदिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य मनोज जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्यश्री के मंगल प्रवचन हुए। पंचकल्याण महोत्सव के तहत भगवान के जन्म, तप के बाद मंगलवार को आहार कराया गया। आहार देने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज का संयमोत्सव मनाया गया। आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन प्रमोद जैन सोनल ने किया। शास्त्र अशोक जैन ने भेंट किए। भक्तों ने आचार्यश्री को पिच्छिका भेंट की। इस दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। छदामीलाल जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया। वहीं शाम को भी गजरथ यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। संगीतमय ध्वनि पर भगवान आदिनाथ की आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed