फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CCTV cameras will be installed in gram panchayats

Firozabad News: ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in gram panchayats
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतें प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगवा सकेंगी। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण अंचल की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से इस तरह का प्रावधान किया है। ग्राम प्रधान ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव को पास करना होगा। राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त की धनराशि इसमें खर्च की जा सकेगी।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की ओर से शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के आदेश जारी कर दिए है। इन कैमरों को लगवाने के साथ ही इनके संचालन के लिए पंचायत में बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगवाने के साथ ही इंटरनेट की कनेक्टिविटी को क्रियाशील किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के लिए धनराशि वित्त आयोग से प्राप्त बजट में से खर्च की जा सकेगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत इन कैमरों को लगाए जाने से ग्रामीण अंचल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मौसम संबंधी जानकारी ग्रामीणों को तुरंत हो सकेगी। ग्राम पंचायतों के संसाधनों का क्षय रुक सकेगा। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता गांव को उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन




इन स्थानों पर लगवाए जा सकेंगे सीसीटीवी कैमरे
ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरा ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के साथ ग्राम पंचायत के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगवाए जा सकेंगे। व्यक्तिगत स्थलों पर लगवाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





- ग्रामीण अंचल में भी कैमरों से निगरानी की जाएगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत ग्राम पंचायतें अपनी पंचायत के सार्वजनिक स्थल, प्रमुख चौराहों, पंचायत के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवा सकेंगी। इससे पंचायतों में सुरक्षा,विकास के साथ हर तरह की जानकारी ग्रामीणों को हो सकेगी। - नीरज कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed