फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case registered in case of vandalism in government trauma center

Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of vandalism in government trauma center
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार की रात कर्मचारी के साथ मारपीट करने और तोड़फोड़ के मामले में 10 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस हमलावरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में मृत युवक का शव पोस्टमार्टम को लेकर आए लोगों ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की। कर्मचारी चिकित्सकों व साथ में आए होमगार्ड के साथ मारपीट की। मारपीट तोड़फोड़ से दहशत में आए चिकित्सक व कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। बाद में हमलावरों ने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भी उत्पात मचाया। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उसे समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों कर्मचारियों ने आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2 तथा 3 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed