{"_id":"68335b62260b5479dc0f74b7","slug":"case-filed-for-land-grabbing-with-fake-documents-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-149052-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज
Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
सिरसागंज। सिरसागंज थाना पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने का मुकदमा न्यायालय के आदेशाों पर दर्ज किया गया है।
थाना सिरसागंज के ग्राम नगला खरी निवासी धीरी सिंह ने आरोप लगाया है कि उसने अपना एक मकान अपनी बेटी प्रीती को दान में दिया था। वहीं पड़ोस में रहने वाली अखिलेश कुमारी कुछ सामान रखने के लिए उनके बेसमेंट को मांगा तो उन्होंने हां कर दिया। लेकिन बाद में जब अखिलेश कुमारी की प्रीती से किसी बात पर अनबन हो गयी। धीरी सिंह का आरोप है कि अखिलेश कुमारी ने बाद में तहसील सिरसागंज में शिकायत करते हुए अपना आधार कार्ड दिया उसमें धीरी सिंह का नाम पति और अपने बच्चों के आधार कार्ड में धीरी सिंह का नाम पिता के स्थान पर दिखाया है। धीरी सिंह का आरोप है कि अखिलेश कुमारी फर्जी दस्तावेज के आधार पर सर्वेश कुमार कठेरिया निवासी नूरपुर शिकोहाबाद के साथ मिलकर उनकी जमीन हड़पना चाहती हैं। धीरी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत थाने पर भी दी थी लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उन्हे न्यायालय की शरण में जाना पडा। वहीं पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।