{"_id":"67cc9b9cd2b4a961b604b62a","slug":"case-filed-against-the-operator-of-hotel-as-luxury-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-144030-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: होटल एएस लग्जरी के संचालक के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: होटल एएस लग्जरी के संचालक के खिलाफ दर्ज कराया केस
Sun, 09 Mar 2025 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। होटल एएस लग्जरी इन के संचालक एवं उसके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। होटल संचालक द्वारा फेसबुक लाइव पर आकर पूर्व विधायक एवं उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर गई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने थाना शिकोहाबाद में होटल संचालक के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या करवाने के षडयंत्र का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव उर्फ छोटू ने थाना शिकोहाबाद में होटल एएस लग्जरी इन के संचालक अतुल सिकेरा निवासी अतुल विहार कॉलोनी शिकोहाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि अतुल सिकेरा ने फेसबुक पर लाइव आकर कुछ दिनों पूर्व एक मामले में उनके पिता पूर्व विधायक हरिओम यादव एवं पीड़ित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया है कि उनके पिता तीन बार विधायक के अलावा अन्य पदों पर रह चुके हैं। अतुल सिकेरा का होटल जिस भूमि पर बना है। उसकी जांच एवं पैमाइश राजस्व विभाग की टीम ने एडीएम, एसडीएम के निर्देश पर की।
डीएम फिरोजाबाद के आदेश पर नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत यादव ने केस दर्ज कराया था। बावजूद इसके होटल स्वामी ने पूर्व विधायक एवं मुझ पर आरोप लगाये थे कि हमारे दवाब में जिला प्रशासन उस पर गलत मुकदमे लगाकर कार्रवाई कर रहा है। होटल संचालक ने अपनी पत्नी एवं माता-पिता के साथ मिलकर सार्वजनिक भूमि पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दानपत्र किया था। जिसकी शिकायत भुवनेन्द्र यादव निवासी मोहल्ला कटरा मीरा एटा चौराहे ने जांच के लिए अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
होटल संचालक के आरोपों से मेरी एवं मेरे परिवार की छवि राजनीतिक गलियारों में धूमिल हुई है। मेरे परिवार की मानहानि तथा ख्याति को 5 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि होटल संचालक पीड़ित एवं उसके परिवार के सदस्यों की हत्या करवाकर अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।