{"_id":"607f1e208ebc3ed1fb0bf5b0","slug":"case-filed-against-se-executive-engineer-of-electricity-department-firozabad-news-agr4893198105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के एसई-अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के एसई-अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली कनेक्शन लेने गए ग्रामीण से गालीगलौज, मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में बिजली विभाग के एसई एवं एक्सईएन के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में न्यायालय के आदेश पर शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिहुल निवासी रिंकू कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह जाटव वर्तमान में थाना मक्खनपुर के नगला कोठी निवासी अशोक कुमार पुत्र रामसनेही के घर में किराये पर रहता है। रिंकू ने बताया कि वह विगत 19 मार्च 2021 तीन बजे बिजली का कनेक्शन लेने के लिए शिकोहाबाद सहजलपुर स्थित बिजली केंद्र पर गया था। यहां कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की थी।
आरोप है कि रसीद देने की बात कहने पर बिजली विभाग के एसई हरीश बंसल एवं अधिशाषी अभियंता जेराम उर्फ झब्बूराम ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज करते हुए अशोक कुमार की पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर दिहुली निवासी रिंकू कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह जाटव ने थाना शिकोहाबाद में बिजली विभाग के एसई हरीश बंसल एवं अधिशाषी अभियंता जेराम एवं झब्बूराम के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट, गाली गलौज का मामला दर्ज कराया है।