{"_id":"6908af0f0d48c997800f50e0","slug":"case-filed-against-farm-owner-and-tractor-driver-in-case-of-death-of-teenager-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-159881-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किशोर की मौत के मामले में खेत मालिक और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किशोर की मौत के मामले में खेत मालिक और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस
Mon, 03 Nov 2025 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- खेत की जुताई के दौरान रोटा वेटर में फंसकर हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। लाइनपार के गांव नगला तेजपाल में खेत जोतने के दौरान रोटा वेटर में फंसकर हुई किशोर की मौत के मामले में पिता ने खेत मालिक और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला तेजपाल निवासी चंद्रशेखर यादव का 14 वर्षीय किशोर राहुल शनिवार शाम पौने छह बजे करीब खेतों में अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गांव के ही विजय सिंह के खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। मामले चंद्रशेखर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा खेत पर पानी लगाने का पाइप समेट रहा था। इसी बीच विजय सिंह के खेत पर रामबाबू का ट्रैक्टर लेकर गांव का ही दलवीर उर्फ दल्ला आ गया। उसने आवाज देकर मेरे बेटे को बुला लिया।
विजय सिंह ने उससे गुटखा मंगाया और उसके बाद उसे ट्रैक्टर पर बैठा दिया। इसके बाद बेटा गिर गया और रोटा वेटर से उसकी मौत हो गई। उनके बेटे की जान बूझकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर खेत स्वामी और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।