{"_id":"6282942074570f4fd543e74c","slug":"case-file-firozabad-news-agr53375022","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म का केस दर्ज
- टूंडला थाना क्षेत्र में मिला था छात्रा का शव, कु छ लोगों को लिया गया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। छात्रा की मौत के मामले में शिकोहाबाद पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए सोमवार को कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
शिकोहाबाद निवासी छात्रा का शव शनिवार को टूंडला थाना क्षेत्र में एक पेड़ पर कक्षा नौ की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। छात्रा की मौत के मामले में उसके पिता ने गांव के ही पांच लोगों खिलाफ शिकोहाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि आरोपियों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर शिकोहाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। ऐेसे में पुलिस ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ अथवा नहीं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जहां कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।