फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cardboard Factory fire, the loss of one crore

गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान

Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cardboard Factory fire, the loss of one crore
गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र नया रसूलपुर स्थित पेमेश्वर गेट के समीप गत्ता फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। जिले भर की दमकलों को मौके पर बुला लिया गया। करीब आठ घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक ने रंजिशन आग लगाने की बात कही है। आग से करीब एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी श्याम गुप्ता की नया रसूलपुर पेमेश्वर गेट के समीप गत्ता फैक्ट्री है। रात करीब तीन बजे फैक्ट्री से आग की लपटों के साथ उठते धूआं को देख क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फैक्ट्री मालिक भी पहुंच गए। फायर विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन फैक्ट्री के मुख्य गेट सहित अन्य गेट अंदर से लॉक होने के कारण आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका। फैक्ट्री के अंदर रखे एलपीजी के तीन गैस सिलेंडरों के साथ डीजल और केमिकल ने भी आग पकड़ ली। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच आग की लपटों के बीच जल रहे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। सिलेंडरों के फटते ही फैक्ट्री की बिल्ड़िग चटक गई और उसके ऊपर पड़ा टीनशेड भी उड़ गया। टीन शेड के टुुकड़े रेलवे लाइन किनारे तक गिरे। गनीमत रही टीनशेड के टुकडे़ रेलवे लाइन के तारों से नहीं टकराए। फैक्ट्री का मुख्य गेट तोड़ने के बाद बुधवार दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका। फायर स्टेशन प्रभारी राजेश चौरसिया ने फीरोजाबाद के साथ टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज से भी दमकलों को मौके पर बुला लिया था। फैक्ट्री मालिक श्याम गुप्ता का कहना है कि आग रंजिशन लगाई गई है। कुछ माह पूर्व फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देते समय एक युवक को पकड़ा भी गया था। उसी युवक पर आग लगाने का शक जाहिर किया गया है।
विज्ञापन


बैंसमेंट में लगी आग पर काबू पाने में छूटे पसीने
फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों को बैसमेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैसमेंट पूरी तरह से आग की लपटों के बीच घिरा था। उसमें कागज के रोल रखे हुए थे। नीचे जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं था। जंगलों के माध्यम से बैसमेंट में पानी डाला गया तब जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दौड़ी दमकलें, सबमर्सिबल भी चलाए
आग पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन प्रभारी ने टूंडला, शिकोहाबाद और सिरसागंज से दमकलों को बुला लिया लेकिन उनका पानी भी कम पड़ गया। इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया।

मैं तो बर्बाद हो गया
अपनी आंखों के सामने तबाही का मंजर देख रहे श्याम गुप्ता के मुंह से बार-बार एक ही शब्द निकल रहा था। भाई साहब बर्बाद हो गया, बड़ी मेहनत से बिल्डिंग तैयार कर फैक्ट्री लगाई थी। क्या पता था कि दुश्मन बिल्डिंग तक नहीं छोड़ेगा। सामान चोरी कर ले जाता तो कम से कम बिल्ड़िंग तो सुरक्षित रहती।


फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे के साथ सभी गेट अंदर से बंद थे। इसलिए आग पर काबू पाने में समय लगा। फैक्ट्री में आग लगने से करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन है। फैक्ट्री में आग लगाई गई है या फिर लगी है। इसकी जांच की जाएगी। आग पर काबू पाने के लिए शिकोहाबाद, सिरसागंज और टूंडला से भी दमकलों को बुलाया गया था।
राजेश चौरसिया, फायर स्टेशन प्रभारी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed