फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collided with divider after driver gust of sleep in Shikohabad couple died on spot three injured

Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Sun, 18 Dec 2022 09:05 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 18 Dec 2022 09:05 AM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Car collided with divider after driver gust of sleep in Shikohabad couple died on spot three injured
मलवे में बदली दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही कार चालक को झपकी जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक की परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने सैफई पीजीआई भेजा। मौके पर मृत दो लोगों के शव पोस्टमार्टम को पुलिस ने फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने सैफई में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

   
दिल्ली के कौशिकपुरी गली नंबर एक निवासी अजहरुद्दीन कार से दिल्ली से बेतिया (बिहार) के लिए जा रहा था। रविवार तड़के जब चालक नगला खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप पहुंचा तभी उसे नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और बाद में पुलिया से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

पुलिस ने मृतकों के नाम मोहम्मद यासीन अंसारी (60) और इनियारा खातून बताया है। जबकि घायलों में अजहरुद्दीन, उसकी बेटी सायरा और भाई नसबुद्दीन अंसारी हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजहरुद्दीन की बेटी सायरा और भाई नसीमुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल थी। उपचार के दौरान पीजीआई सैफई में सायरा की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक के पिता, पत्नी और बेटी की मौत 

कार चालक मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी दिल्ली से बिहार अपनी कार से जा रहे थे। जिसमें उसके पिता यासीन अंसारी, पत्नी इनियारा खातून और बेटी सायरा की मौत हो गई जबकि भाई नसीमुद्दीन और अजहरुद्दीन दोनों घायल हैं। हादसे की जानकारी होते ही अजहरुद्दीन के परिजन, रिश्तेदार फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक यासीन के पास मिले 21500 रुपये मिले थे जो सिपाही पंकज बाबू के सुपुर्द कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed