{"_id":"643423c642c4066c470d5596","slug":"capsule-filled-with-ammonia-gas-went-uncontrolled-and-overturned-on-highway-to-save-truck-in-firozabad-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: ट्रक को बचाने में पलटा अमोनिया से भरा कैप्सूल, घंटों हाईवे रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: ट्रक को बचाने में पलटा अमोनिया से भरा कैप्सूल, घंटों हाईवे रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया
Mon, 10 Apr 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:27 PM IST
सार
फिरोजाबाद में एक ट्रक को बचाने के टक्कर में अमोनिया से भरा कैप्सूल पलट गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इससे घंटों हाईवे भी जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा अमोनिया से भरा कैप्सूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को सुबह कानपुर से चंडीगढ़ जा रहा अमोनिया गैस से भरा कैप्सूल ट्रक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। कैप्सूल के पलट जाने के कारण करीब ढाई घंटे वाहनों की कतार लग गई। एक तरफ का हाईवे बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से चंडीगढ़ जा रहा था
घटना कठफोरी पुलिस चौकी के निकट सुबह करीब सवा पांच बजे हुई। अमोनिया से भरा कैप्सूल लेकर अभिषेक कुमार निवासी गांव टिकरी जझा चुरूआधा, थाना राजगढ़ जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश कानपुर से चंडीगढ़ के डेराबस्सी जा रहा था। उसके साथ में क्लीनर ठाकुर चंद्र निवासी बागेश्वर थाना कांडा, उत्तराखंड था। हाईवे पर ट्रक को बचाने के चक्कर में कैप्सूल बीच हाईवे पर जाकर पलट गया।
विज्ञापन
कैप्सूल को हाईवे किनारे खड़ा कराया
घटना होते ही हाईवे के एक तरफ वाहनों का आवागमन थम गया। राहगीर और आसपास के लोग पहुंच गए। सिरसागंज इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक और क्लीनर को कैप्सूल से बाहर निकाला। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दो हाइड्रा की मदद से कैप्सूल को हाईवे किनारे खड़ा कराया।
विज्ञापन