{"_id":"65a133d25879ea7cc2026514","slug":"cannabis-contract-manager-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-15212-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भांग ठेका मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भांग ठेका मैनेजर की मौत
Fri, 12 Jan 2024 06:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भांग ठेका मैनेजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मैनेजर ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था, तभी कनैटा चौराहे के पास बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। थाना मक्खनपुर के गांव जिजौली निवासी मनीष कुमार (31) भांग ठेके पर फिरोजाबाद में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह हंसी-खुशी परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर जाने में लेट हो गए थे। ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे, तभी कनैटा चौराहे के पास स्थित टाटा मोटर्स के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन ने बताया कि वह तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। उस पर एक बेटा और एक बेटी थे। वह सभी के साथ हंसी-खुशी रहता था। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।