{"_id":"589defee4f1c1b7b37378620","slug":"candle-torch-lit-work-began-polling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोमबत्ती-टार्च की रोशनी में पोलिंग पार्टियों ने शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबत्ती-टार्च की रोशनी में पोलिंग पार्टियों ने शुरू किया काम
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर विद्युतीकरण का दावा किया गया लेकिन शुक्रवार शाम यह नजारा नजर आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन बूथों की स्थिति सुधारने के लिए पूरे माह दौड़ता नजर आया। लेकिन मतदान की पूर्व संध्या पर पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची, तो स्थिति काफी खराब थी। कहीं पर पानी का साधन नहीं था, तो कहीं पर बिजली की व्यवस्था न होने के कारण बूथ अंधकार में डूबा हुआ था। ऐसे में मतदान कर्मचारी भी व्यवस्थाओं को लेकर आहत नजर आए।
दृश्य एक
बोधाश्रम रोड स्थित सरोजनी नायडू स्कूल की बात की जाए तो यहां पर काफी खराब स्थिति थी। कर्मचारी टार्च की रोशनी में कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहे थे। स्कूल के अंदर अंधकार छाया हुआ था।
दृश्य दो
बाईपास मार्ग स्थित दीदामई स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बनी बूथ पर कोई सुविधा नहीं थी। बिजली की व्यवस्था के नाम पर गेट पर ही एक बल्व जल रहा था। जबकि कमराें में अंधकार छाया हुआ था। ऐसे में कर्मचारी गेट पर ही कुर्सी डालकर बैठे थे। अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस के जवान टार्च की रोशनी में बूथ के चारों ओर की सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। वहीं क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कमरों में बिजली की व्यवस्था कराए जाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
दृश्य तीन
एसआरके इंटर कालेज, डीएवी कालेज, आकाशवाणी रोड स्थित अली हैदर पब्लिक स्कूल, 60 फुटा रोड स्थित अम्बेडकर छात्रावास, प्राइमरी जूनियर हाईस्कूल की बात की जाए तो यहां पर व्यवस्थाएं काफी हद तक ठीक थी। बूथों पर पर्याप्त रोशनी होने के साथ ही मतदान कर्मचारियों को रात में आराम करने के लिए रजाई और गद्दे का भी इंतजाम कराया गया था।
कुछ बूथों पर खामियों की सूचना मिली है। बिजली संबंधी सूचना मिली है। टीम भेज कर उसे ठीक कराया जा रहा है।
रवींद्र कुमार मांदड एसडीएम सदर