फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Candle march out tribute to martyrs

कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 Jan 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
Candle march out tribute to martyrs
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शास्त्री ने कहा कि हमले के दोषियों के खिलाफ मोदी को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव से पूर्व पाकिस्तान को जड़ से समाप्त करने की बात करते थे और अब स्वयं  पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। युवा  कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कि चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादे किए थे वह पूरा करने में असमर्थ साबित  हुए हैं। दुश्मन देश लगातार हमला करता जा रहा है और प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं। युवा कांग्रेस के क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष ऋतिक श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया जो केनरा बैंक से प्रारंभ होकर बिहारी विलास, बल्देव रोड, मुख्य बाजार,  दीपा का चौराहा होते हुए फिर से केनरा बैंक पर पहुंच कर समाप्त हुआ। सेवादल अध्यक्ष लाला राइन, बकार अहमद, विशाल शर्मा, संजय मेवाती, सुनील लोहिया, विनीत चौधरी, रोहित सिंह, राहुल पौनिया, सौरभ शर्मा, सिराज  अली, मुकुल उपाध्याय, देव पौनिया, अमन शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, रिंकू  पौनिया, आशीष तोमर आदि प्रमुख रूप से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed