फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Candidates created ruckus due to non-scrutiny of nominations, sitting on dharna

Firozabad News: नामांकनों की जांच न होने पर प्रत्याशियों का हंगामा, धरने पर बैठे

Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Candidates created ruckus due to non-scrutiny of nominations, sitting on dharna
नामांकनों की जांच न होने पर प्रत्याशियों का हंगामा, धरने पर बैठे
विज्ञापन

- साधन सहकारी समिति नगला सूरज के आवेदनों की नहीं हो रही थी जांच
- एसडीएम ने लोगों को समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। बुधवार को साधन सहकारी समिति की चुनाव प्रक्रिया के लिए ब्लॉक परिसर में नामांकनों की जांच की गई। टूंडला ब्लॉक की नौ साधन सहकारी समितियों में से नगला सूरज साधन सहकारी समिति के निर्वाचन अधिकारी के शाम तक नहीं पहुंचने पर प्रत्याशियों संग ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तथा फर्श डालकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर हटाया।
साधन सहकारी समिति के संचालकों की चुनाव प्रक्रिया के लिए मंगलवार को साधन सहकारी समिति नगला सूरज के निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह सुबह एक बाइक पर बैठकर चले गए थे, उसके बाद वे दोपहर ढाई बजे ब्लॉक पहुंचे थे। इस पर ब्लॉक परिसर में हंगामा हुआ था। मामले से गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शाम चार बजे तक 14 लोगों ने अपने नामांकन किए थे।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। आठ समितियों पर निर्धारित समय से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई, लेकिन नगला सूरज समिति की खिड़की खाली पड़ी थी। निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र वहां मौजूद नहीं थे तथा उनका मोबाइल सुबह से ही स्विच ऑफ जा रहा। ऐसे में आवेदकों ने एआर प्रमोदवीर आर्य से संपर्क करना चाहा, किंतु उनका मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था। ऐसे में शाम तीन बजे करीब आवेदकों उनके समर्थक ग्रामीण का गुस्सा भड़क गया तथा उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वे फर्श डालकर ब्लाक परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी मिलने पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कहते हुए धरने पर बैठे लोगों को हटवा दिया।


टूंडला ब्लॉक में कुल 135 नामांकन में से नौ रद्द
टूंडला। ब्लॉक टूंडला की नौ साधन सहकारी समितियों पर मंगलवार को हुए कुल 135 नामांकनों में से बुधवार को की गई जांच में नौ नामांकन पत्र विविध कमियां पाए जाने पर रद्द कर दिया गया। नगला सूरज में 14 में से छह नामांकर रद्द किए हैं, जिनमें एक निर्विरोध का भी नामांकन रद्द किया गया है। रसूलाबाद में 24 में से एक, जारखी में 10 में से एक व राजमल में 10 में एक नामांकन रद्द किया गया है। वैध पाए गए नामांकन पमारी में 14, बाघई में 23, रसूलाबाद में 23, देवखेड़ा में 13, जारखी में नौ, राजमल में नौ, धीरपुरा में 15, नगला सूरज में आठ, टूंडली में 12 नामांकन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed