फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Calls coming to ask OTP from teachers, Fraud DM office sometimes telling from BSA office

शिक्षकों से ओटीपी पूछने को आ रहे फोन, फ्राड डीएम कार्यालय तो कभी बीएसए कार्यालय से बता रहा

Wed, 28 Jul 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Calls coming to ask OTP from teachers, Fraud DM office sometimes telling from BSA office
फिरोजाबाद। हैलो...मै डीएम आफिस से बोल रहा हूं। बीएलओ का डाटा फीड करना है। इसलिए एक एप डाउनलोड़ करो। ओटीपी आएगा तो उसे तुरंत बताना। नहीं बताओ को तो निलंबित करा दूंगा। कुछ इस तरह के फोन दो दिन से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के पास पहुंच रहे हैं। ये कॉल किसी ठगी करने वाले गिरोह के बताए जा रहे हैं। शिक्षकों के सोशल मीडिया ग्रुप पर इस तरह के फोन की काफी चर्चा हो रही है। 100 से अधिक शिक्षकों के पास इस तरह के फोन पहुंचे हैं। ठगी का शिकार होने के डर के कारण शिक्षकों ने फोन को बंद कर लिया।
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षामित्र की ड्यूटी बीएलओ में समय-समय पर लगती है। मंगलवार से शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और नारखी ब्लॉक के कई शिक्षकों के पास फोन आ चुके हैं। फोन अलग-अलग नंबर से आ रहे हैं। इसमें फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कभी डीएम कार्यालय तो कभी बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बताता है। कइयों को तहसील और बीआरसी की जानकारी दी है, नाम भी अलग-अलग बताएं। शिक्षकों की मानें तो फोन करने वाला व्यक्ति उन्हें हड़काता है। निलंबित कराने की धमकी भी देता है। वह व्यक्ति शिक्षकों से ओटीपी मांगता है। कहता है कि बीएलओ का डाटा लॉक करना है। कई शिक्षकों के पास इस प्रकार के फोन आए तो उन्होंने अन्य शिक्षकों को ठगी से बचाने के लिए शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर जागरूक किया। इस संबंध में जब बीएसए अंजली अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फोन मेरे कार्यालय से किसी शिक्षक को नहीं किए गए हैं। उन्होंने जिले के शिक्षकों से कहा कि यदि किसी के पास फ्राड कॉल आता है तो वह किसी को ओटीपी शेयर न करें। जांच परखने के बाद ही अगला कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed