{"_id":"69d14f13fa9847184804aefb","slug":"by-luring-the-elderly-man-with-the-promise-of-doubling-his-money-the-fraudsters-took-away-his-gold-ring-firozabad-news-c-25-1-agr1016-1026824-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नोट दोगुने करने का लालच देकर टप्पेबाज बुजुर्ग की सोने की अंगूठी उतरवा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नोट दोगुने करने का लालच देकर टप्पेबाज बुजुर्ग की सोने की अंगूठी उतरवा ले गए
Sat, 04 Apr 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। शहर के थाना उत्तर क्षेत्र में जालसाजों ने एक बुजुर्ग को अपनी बातों के जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाया है। टप्पेबाज, बुजुर्ग की सोने की अंगूठी लेकर भाग गए।
पीड़ित बीके अग्रवाल निवासी दुर्गा नगर, गली नंबर 10 ने पुलिस को बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता जय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को रोजाना की तरह शिव मंदिर पर माला चढ़ाने रामलीला द्वार गए थे। तभी वहां मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक आए। युवकों ने पिता को झांसा देना शुरू किया कि वे पर्ची के जरिए 100 रुपये को 200 और 300 रुपये में बदल देते हैं। इसी बीच उनके एक और साथी ने आकर विश्वास जमाया। जालसाजों ने बुजुर्ग की उंगली में पहनी अंगूठी की तारीफ करते हुए उसे उतरवा लिया और देखते ही देखते अंगूठी लेकर फरार हो गए। पिता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। पुलिस की नागरिकों से अपील की है कि सड़कों पर रुपये दोगुने करने या गहने साफ करने का झांसा देने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की बातों में न आएं।