फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   By creating fake ID on Instagram, send obscene photos to woman

Firozabad News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर, महिला को भेजे अश्लील फोटो

Fri, 18 Aug 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
By creating fake ID on Instagram, send obscene photos to woman

विज्ञापन

टूंडला। महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर अश्लील फोटो भेजने से परेशान एक महिला ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को भेजा है। नगर के तेल मिल रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर आरुही गर्ग के नाम से आईडी से उसके पास मैसेज आ रहे थे। पहले उसने किसी महिला की आईडी समझा, किंतु कुछ समय बाद ही इस आइडी पर उसे अश्लील फोटो आने लगे। इतना ही नहीं उसके व्हाट्सएप पर भी अश्लील फोटो भेजे जाने लगे। आरोप है कि वह एक सप्ताह से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके उसे परेशान किया जा रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध उसके नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले को साइबर सेल में देते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed