फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   By Badukandaron sabotage, Temple held off tails

दूकानदारों द्वारा तोडफोड़,मंदिर के पट बंद कराये

Tue, 09 Feb 2016 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
By Badukandaron sabotage, Temple held off tails
नगर के हाईवे रोड स्थित बालाजी मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले में मंदिर के पट के समक्ष मंदिर समिति द्वारा तख्त डालने का विरोध करने पर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। फर्नीचर की तोड़फोड़ कर जबरन दोनों मंदिरों के पट बंद कर दिए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

हाईवे रोड स्थित बालाजी मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार की भांति ही मेले का आयोजन किया गया। यहां दुकानदारों ने मंदिरों के सामने तख्त डालकर प्रसाद आदि की दुकानें लगा लीं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने लगी। जानकारी पर मंदिर प्रबंधन ने दुकानदारों से रास्ते में दुकानें न लगाने की बात कही। इस पर दुकानदार भड़क गये और विरोध करने लगे। कुछ ही देर में दुकानदारों ने मंदिर के महंत मनीष भारद्वाज, प्रबंधक सुनील शर्मा और पुजारी कुल्लू के साथ अभद्रता कर दी। दुकानदारों ने मंदिर का फर्नीचर और काउंटर की तोड़फोड़ करते हुए दोनों मंदिरों के पट बंद कर दिये। इससे श्रद्धालु दर्शन भी नहीं कर सके। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो दुकानदारों ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें खदेड़ा। वहीं पुलिस ने बॉबी निवासी मरघटी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मंदिरों के पट खुल सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed