फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bus service started from Shikohabad to Bah via Sirsaganj, Bateshwar

शिकोहाबाद से वाया सिरसागंज, बटेश्वर होते हुए बाह के लिए बस सेवा शुरू

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Shikohabad to Bah via Sirsaganj, Bateshwar
बाह बटेश्वर के लिए शुरू की गई उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सेवा - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। भाजपा नेताओं की मांग पर बाबा बटेश्वरनाथ के लिए बुधवार को रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। शिकोहाबाद डिपो की एक बस रोजाना शिकोहाबाद से सिरसागंज, नसीरपुर होते हुए बाबा बटेश्वर नाथ धाम होते हुए बाह तक जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर के लिए रोडवेज बस सेवा एआरएम राघवेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना के साथ शुरू की। भाजपा नेता अनिल पचौरी समेत कई नेताओं ने परिवहन मंत्री से मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पैतृक गांव के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बस में भाजपा के कई नेता बटेश्वनाथ के लिए रवाना हुए। एआरएम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बटेश्वर के लिए बुधवार से बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस दौरान लखपत बघेल, उपदेश कुमार, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed