{"_id":"57026b704f1c1bab49c81185","slug":"bus-ditch-on-highway-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खंदी में पलटी बस एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खंदी में पलटी बस एक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल जिला अस्प्ताल में उपचार कराते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पाइनियर चौराहा के समीप प्राइवेट बस मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस के साथ क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा रविवार रात करीब एक बजे हुआ। कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस चालक ने मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पाइनियर चौराहा के समीप संतुलन खो दिया। इसके चलते बस मार्ग किनारे बनी खंदी में पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। श्रमिकों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां नितिन पुत्र हवलदार सिंह निवासी रामपुरा थाना अहरवाकटरा जनपद औरैया की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
यह हुए घायल
रविकांत निवासी कैलानगर थाना उत्तर, यश कुमार और माया गुप्ता निवासी सदर बाजार मैनपुरी, अरुण कुमार निवासी पुणिया मैनपुरी, मुरारीलाल निवासी किशनपुरा उसराहार इटावा, गुड़िया व मनोज कुमार निवासी भोगनीपुर कानपुर देहात, आशाराम निवासी हाजापुरा औरैया, रफीक निवासी मैनपुरी, सुलेखा व अरुण कुमार निवासी डेरापुर औरैया, अवधेश निवासी पहाड़पुर उसराहार इटावा, डौली निवासी सौरिक कन्नौज, फूल सिंह निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उपचार के लिए तड़पते रहे घायल
हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल के आपात कालीन विभाग भेजा गया था। वहां उन्हें न तो समय से उपचार मिला और न ही लेटने के लिए बेड। घायल जमीन पर पड़े दर्द से कराह रहे थे। इससे लोगों में आक्रोश था।
आटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के बटेश्वर मार्ग पर आटो की टक्कर से बाइक सवार दलवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी खितौली थाना नसीरपुर की मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आई। परिवारीजनों ने बताया कि युवक किसी कार्य से शिकोहाबाद आया था। यहां से बाइक से गांव जा रहा था।