फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bullion market will shine on Akshaya Tritiya, business of 20 crores expected

Firozabad News: अक्षय तृतीया पर चमकेगा सराफा बाजार, 20 करोड़ के कारोबार की आस

Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bullion market will shine on Akshaya Tritiya, business of 20 crores expected
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को होगी। 29 अप्रैल शाम 5:31 बजे से 30 अप्रैल दोपहर 2:12 बजे तक तृतीया रहेगी। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में 20 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान व्यापारियाें ने लगाया है। अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर बुकिंग के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

राधामोहन मंदिर के महंत मोहित मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल सुबह 5:40 बजे सूर्योदय काल सर्वार्थ सिद्धि योग, मेष लग्न में उच्च राशि का सूर्य और चंद्र गुरु के साथ गज केसरी योग भी है। यह सभी के लिए मंगलकारी और शुभ है। स्थिर लग्न में स्वर्ण, आभूषण, पात्र भूमि आदि खरीदना शुभ होता है। इस दिन किया जप, तप, व्रत, दान पुण्य सब कुछ अक्षय हो जाता है।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी विराट जैन ने बताया कि सोना-चांदी के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। अक्षय तृतीया के चलते कारोबार में वृद्धि हो रही है। लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना चाहते हैं। हालांकि कई ग्राहक सोना सस्ता होने का भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोना दान करना शुभ
अक्षय तृतीया पर खरबूजा, ककड़ी, घट दान, जल दान, पात्र उपानह, वस्त्र, सत्तू, तिल, लोहा, स्वर्ण, रूई, नमक, सतनजा, गो, भूमि दान का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया में मुद्ल ऋषि ने सत्तू का दान किया था।




खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त-

स्थिर लग्न

सुबह 6:31 से 8:26 बजे तक वृष लग्न
दोपहर 1:01 से 3:19 बजे तक सिंह लग्न

रात्रि 7:55 से 10:13 बजे तक वृश्चिक लग्न
सुबह 8:53 से 10:34 बजे तक अमृत चौघडिय़ा मुहूर्त

सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक शुभ चौघडिय़ा
शाम 5:16 से 6:55 बजे तक लाभ चौघडिय़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed