फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bullion fell un- loading wildly shutter shoppers, even those married, returned

सराफा दुकानदारों के धड़ाधड़ गिरे शटर,शादी वालों को भी लौटाया

Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
AmarUjala
AmarUjala Updated Sat, 12 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bullion fell un- loading wildly shutter shoppers, even those married, returned
पांच सौ एवं एक हजार के नोट प्रचलन से बाहर होने के साथ बाजार में सोने की खरीददारी अचानक ही बढ़ गई। - फोटो : Amar Ujala
 पांच सौ एवं एक हजार के नोट प्रचलन से बाहर होने के साथ बाजार में सोने की खरीददारी अचानक ही बढ़ गई। सोने की खरीददारी के ही कारण कीमतों में उछाल आ गया। सोने की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी। शुक्रवार को आगरा में आयकर की टीम की छापेमारी की खबर बाजार में फैली। तो फीरोजाबाद के सर्राफा के दुकानदारों ने दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। घंटाघर के समीप अधिकांश दुकानों के शटर गिर गए। दुकानदार दुकानों के बाहर टीम के आने का इंतजार करते रहे। कई दुकानदारों ने शादी समारोह वालों तक को दुकान से यह कहते हुए बाहर कर दिया कि शाम तक पूरा जेबर घरों पर ही पहुंच जाएगा। सर्राफा दुकानदारों ने नया जेबर बनाने वालों से महंगी दरों से ही जेबर बुक कर रहे हैं। बाजार की अधिकांश दुकानें देर शाम तक बंद रहीं। सोने का सौदा करने वाले भी बाजारों में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन


नेता और अफसरों की सिफारिशों से तंग आए बैंक अधिकारी
फीरोजाबाद। नेताओं और अफसरों के फोन और सिफारिशों से बैंक अधिकारी परेशान हैं। एक प्रमुख पार्टी के विधायक ने बैंक मैनेजर को फोन करके किसी भी तरह नोट बदलने के लिए आफर तक दे दिया। मैनेजर ने साफ कह दिया इस समय वह कुछ नहीं कर सकते। एक-एक रिकार्ड चैक किया जा रहा है। पूरी मानीटरिंग हो रही है। बैंक मैनेजर ने यहां तक ककहा आप समझ नहीं रहे हमारे पीछे भी खुफिया तंत्र लगा है। सूत्र बताते हैं कि एक अन्य विधायक घर में रखे करोडों के कैश को ठिकाने लगाने के लिए सीए और आयकर अधिवक्ताओं से माथापच्ची करते रहे। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन के कुछ अफसर नोटों की गड्डी लेकर आ रहे हैं और दवाब बना रहे हैं कैसे भी चेंज कर दें। बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि आरबीआई की सख्त व्यवस्था को न अफसर समझ रहे हैं और न ही नेता...। हालात ऐसे हैं कि कि दवाब बनाना ठीक नहीं...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed