{"_id":"652840572bc740a9470a5a04","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-within-the-perimeter-of-smart-road-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-7074-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्मार्ट रोड की परिधि में आए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्मार्ट रोड की परिधि में आए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा स्मार्ट रोड की जद में आए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। एक कांच इंडस्ट्री के अलावा निजी भवन की बाउंड्रीवॉल को बुलडोजर से ढहा दिया गया। हालांकि बाद में भवन स्वामियों व दुकानदारों का विरोध होने के बाद अभियान पर ब्रेक लग गए। प्रशासन द्वारा विरोध करने वाले लोगों को शुक्रवार की दोपहर तक अपनी पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है। स्मार्ट रोड की परिधि में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नगर निगम व प्रशासन ने तय कार्यक्रम के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को कई जेसीबी के साथ नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्टेशन रोड तिकुनिया पहुंच गए। पूर्व में दुर्गा मंदिर स्टेशन रोड से तिकुनिया तक स्मार्ट रोड की परिधि में चिह्नित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने पहुंचे नगर निगम के लाव लश्कर को देख भवन स्वामियों में खलबली मच गई। बाद में नगर मजिस्ट्रेट संगीता एवं नगर निगम अफसरों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया।
निगम की बुलडोजर से स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के बगल में स्थित एक कांच इकाई की बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया। बाद में तिकुनिया स्थित एक धार्मिक स्थल, एक निजी भवन की बाउंड्रीवॉल को भी बुलडोजर के जरिए गिरा दिया गया। तीन अन्य दुकानों पर भी बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई।
-- -
निगम प्रशासन पर लगाया साक्ष्यों की अनदेखी का आरोप
ध्वस्तीकरण की जद में आए एक भवन स्वामी संजीव कुमार अग्रवाल ने नगर निगम प्रशासन पर जबरदस्ती निजी भूमि पर कार्रवाई का आरोप लगाया है। संजीव अग्रवाल के अनुसार ध्वस्तीकरण नोटिस के बाद दर्ज कराई आपत्ति को मनमाने तरीके से निस्तारित करना दर्शाया है। जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अफसर नियमानुसार उनकी आपत्ति पर गौर करे।