फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bull killed farmer In Firozabad who guarding his crop

UP: सांड ने पहले किसान को उठाकर पटका, फिर सींग से कई बार किया हमला; टूट गईं सांसें... मची चीख पुकार

Thu, 25 Apr 2024 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 07:05 PM IST
सार

सांड ने पहले किसान को उठाकर पटका। फिर सींग से कई बार हमला किया। जब तक लोग उन्हें बचा पाते, उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
bull killed farmer In Firozabad who guarding his crop
सांड। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद कई बार हमला किया। आसपास काम कर रहे लोग चीख सुनकर भागकर पहुंचे। उन्होंने सांड को वहां से भगाया। लेकिन, तब तक किसान की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला पुराना गांव की है। गांव निवासी विजयपाल (38) बुधवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। परिजन के अनुसार देर रात खेत में एक सांड आ गया। सांड़ का पता चलते ही वह उसे भगाने के लिए गए। तभी सांड ने उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। 
विज्ञापन


जमीन पर गिर जाने के बाद भी कई बार सींग से हमला किया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने सांड को वहां से भगाया। सांड के हमले से विजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार के बीच कोहराम मच गया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed