{"_id":"669c0ec038d76eac610b2dd4","slug":"budget-old-pension-should-be-restored-8th-pay-commission-should-be-constituted-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-129511-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बजट - पुरानी पेंशन की हो बहाली, आठवां वेतन आयोग गठित हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बजट - पुरानी पेंशन की हो बहाली, आठवां वेतन आयोग गठित हो
Sun, 21 Jul 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में प्रस्तुत करेंगी। इस बजट से कर्मचारी काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ इन्कम टैक्स में छूट का लाभ और आठवां वेतन आयोग के गठन होने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि वित्तमंत्री क्या सौगात देंगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारी लगातार बढ़ती महंगाई की मार झेल रहा है। हम सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इसके साथ आठवां वेतन आयोग का गठन हो और अन्य राहत प्रदान करें।
कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री से उम्मीद है कि वह कर्मचारियों को टैक्स में राहत देने के साथ-साथ पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में पहल करें। क्योंकि इसके लिए तो कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन यही उम्मीद लगाए बैठे हैं।
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवा मैसी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीता रमण से उम्मीद है कि कर्मचारी हित में आठवां वेतन आयोग को लागू किया जाए। पुरानी पेंशन को बहाल करने की दिशा में पहल होनी चाहिए।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग के इंसाफ अली ने कहा कर्मचारियों को कोरोना काल के दौरान डेढ़ वर्ष का 11 प्रतिशत रुका हुआ डीए का भुगतान होना चाहिए। बजट में इन्कम टैक्स में राहत प्रदान की जाए। पुरानी पेंशन को बहाली की कार्रवाई की जाए। इसके साथ महंगाई पर अंकुश लगना चाहिए।
राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद संरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी समस्याओं का निदान होना चाहिए। पुरानी पेंशन की बहाल हो। इसके साथ आठवां वेतन आयोग को लागू किया जाए। इन्कम टैक्स में छूट का प्रावधान किया जाए।