{"_id":"57c9eb2f4f1c1ba4242cc5a9","slug":"btc-student-arrived-obc-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन दाखिल नहीं होने से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन दाखिल नहीं होने से परेशान
Amar Ujala
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी छात्र पहुंचे पिछड़ा वर्ग कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीटीसी सत्र 2014-15 के प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन नहीं होने के कारण पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा आवेदन नहीं होने पर छात्रवृत्ति कैसे मिलेगी? पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वी लाल ने शासन में शिकायत भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद बीटीसी प्रशिक्षणार्थी लौटे।
बीटीसी सत्र 2014-15 के प्रशिक्षणार्थियों की छात्रवृत्ति के आवेदन फार्मों को ऑनलाइन करने में विगत कई दिनों से दिक्कत है। साइट खोलने के बाद आवेदन फार्म को सबमिट करने पर वह स्वीकार नहीं किए जाते हैं। इसके कारण प्रशिक्षणार्थी परेशान हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में बीटीसी प्रशिक्षणार्थी विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कार्यालय पहुंचे और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल को परेशानी बताई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपना शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बीटीसी छात्रों को आश्वासन दिया कि वह शासन को भेजेंगे कि छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकार किए जा सकें। शिकायत करने वालों में प्रिंस वर्मा, रजनी देवी, आरती देवी, प्रीती देवी, श्वेता यादव, कंचन, सोनी, रजनी देवी, नेहा यादव, रविकांत, पूजा पाल, राजरतन बौद्ध, सुनील यादव, आशुतोष शुक्ला, जितेंद्र सिंह वर्मा, पीयूष जैन, मनु पांडेय, पूजा कुशवाह आदि प्रमुख रहे।