{"_id":"56eea3644f1c1bbe34f14dca","slug":"bsp-workers-filled-shout-for-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ताओं ने 2017 के लिए भर हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यकर्ताओं ने 2017 के लिए भर हुंकार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बसपा सम्मेलन में मौजूद अतिथि
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को टटोल रही है। सर्वे के आंकड़े बसपा के पक्ष में आने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह झलक रहा है। रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भी बसपा नेता प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और उनकी नीतियों पर निशाना साधा। बसपा नेताओं ने मंच से युुुवाओं का आह्वान किया और एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर बल दिया।
रविवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन फीरोजाबाद क्लब में हुआ। सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने कहा कि कांग्रेेस वर्षों तक केंद्र में रही लेकिन देश की गरीबी कम नहीं हो सकी, भाजपा अमीरों की सरकार है। बजट भी बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने वाली योजनाएं हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल है। हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश प्रदेश की सत्ता में बसपा को लाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि सर्वे ने बता दिया कि प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है, यह लहर नहीं जनता के समर्थन का तूफान है जो अन्य विरोधियों का उड़ा ले जाएगा। मंडल कोआर्डिनेटर डा. ज्ञानसिंह, जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, विधानसभा प्रभारी खालिद नसीर, जितेंद्र निमेश, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, डा. रोशनलाल गौतम, टीटू प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार, वरुण, शहबाज भाई, श्यौराज जीवन, बृजेश कुमार, अभिषेक कठेरिया मौजूद रहे।