फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP will form government in the state: Chittor

बसपा बनाएगी प्रदेश में सरकार: चित्तौड़

Wed, 02 Mar 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
BSP will form government in the state: Chittor
 बहुजन समाजवादी पार्टी सेक्टर 30 से 34 तक  के कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय सम्मेलन बुधवार को फरिहा में आयोजित किया गया। भारी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचे। बसपा नेताओं ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा चुनाव-2017 में बसपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में जोन कोआर्डिनेटर और विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि जनता सपा शासन से बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। 2017 के चुनाव में बसपा ही जनता की पहली पसंद होगी। बसपा शासन में कोई मंत्री या विधायक गलत कार्य करता है तो उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाता है। आगरा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप ने कहा कि चुनाव बूथ पर लड़ा जाता है। बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ की हड्डी होता है। शिवराज सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने सैफई, इटावा के नौजवानों के लिए नौकरी के रास्ते खोल रखे है। फीरोजाबाद में युवाओं की कमीं है क्या। सपा अपने परिवार की पार्टी बनकर ही रह गई है। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह शैली, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजयपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान, सचिन जैन, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन स्योराज जीवन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed