फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   brutal man misdeeds minor girl by dragging her into bushes In Firozabad

हैवान को दया भी न आई: कन्याभोज से लौट रही बच्ची से दुष्कर्म, खून सने कपड़े देख कांप गए घरवाले; दहशत में बिटिया

Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
सार

सुहागनगरी में कन्याभोज से लौट रही बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घरवालों ने खून सने कपड़े देखे तो कांप गए। घटना के बाद से बिटिया दहशत में है। 

विज्ञापन
brutal man misdeeds minor girl by dragging her into bushes In Firozabad
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कन्याभोज से घर लौटी एससी वर्ग की नाबालिग बच्ची को झाड़ियों में खींचकर दरिंदे ने दुष्कर्म किया। जानकारी हुई तो घरवालों के पैरो तले जमीन खिसक गई। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिली तो एसएसपी सहित आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले युवक के घर शुक्रवार को गृह प्रवेश था। इसके लिए घर पर कन्याभोज का आयोजन किया गया था। इसमें एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय एससी वर्ग की नाबालिग कन्याभोज में गई पहुंची थी। वहां से वह दोपहर करीब 1.30 बजे घर वापस लौट रही थी। 

विज्ञापन

रास्ते में झाड़ियां पड़ती हैं। वहीं उसे एक युवक मिला। उसने चॉकलेट का लालच देकर बालिका के साथ घिनौना काम किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घर पहुंची बच्ची के पेट में दर्द उठा। उसे काफी खून आने लगा। खून कपड़ों से रिसकर बाहर आया तो देखकर उसकी मां घबरा गई। 
 
विज्ञापन

पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने को कहा गया। इस पर परिजन ने डायल-112 पर फोन कर चिकित्सालय में बच्ची का उपचार न करने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर घर वापस चले गए। 
 
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे करीब परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। वहां बच्ची की मां ने दुष्कर्म की घटना बताते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी मिलने पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन एवं ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। फोरेंसिक टीम ने बच्ची के कपड़े भी कब्जे में लिए हैं।

दहशत में बिटिया, बोली-चुप रहो, नहीं तो वह किडनी निकाल लेगा

नाबालिग के पिता ट्रैक्टर चलाते हैं। वह अक्सर बीमार रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग मोहल्ले में ही अपनी नानी के घर रहती है। नाबालिग बेटी इस घटना के बाद इतनी भयभीत है कि वह पल भर के लिए भी उस घटना को नहीं भूल पा रही है। वह अपने होंठ पर उंगली रखकर सभी को चुप करा देती है। कहती है कि चुप रहो, नहीं तो वह किडनी निकाल लेगा।
 

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि नाबालिग की मां ने दुष्कर्म का मुकदमा अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज कराया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है। आरोपी की भी तलाश जारी है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी देखेंः- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed