फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother and sister die in road accident in Firozabad

यूपी में भाई-बहन की माैत: तेज रफ्तार वाहन ने राैंदे बाइक सवार, उछलकर दूर गिरे शिवम-रश्मि; माैके पर ही तोड़ा दम

Mon, 06 Jul 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 08:06 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की माैत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Brother and sister die in road accident in Firozabad
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास स्थित सांती पुल पर सोमवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर गली नंबर एक निवासी शिवम (17) पुत्र वीरपाल अपनी बड़ी बहन रश्मि (20) के साथ बाइक से शिकोहाबाद के पास स्थित अपने पैतृक गांव भूड़ा भरतरा जा रहे थे। वहां उनकी चाची पूजा के घर पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। दोपहर में जैसे ही उनकी बाइक नए बाईपास पर सांती पुल के ऊपर पहुंची, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद किसी राहगीर ने सड़क पर गिरी रश्मि के मोबाइल से उनके पिता वीरपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल उपचार के लिए शिकोहाबाद के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता वीरपाल लगाते हैं ठेला
मृतकों के पिता वीरपाल विभव नगर के पास सब्जी का ठेला लगाकर बेहद तंगी में अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनका बेटा शिवम 12वीं का छात्र था और बेटी रश्मि बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है और शवों का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द कराया पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल पिता वीरपाल राठौर और परिजन को सांत्वना दी। विधायक ने मौके से ही मेडिकल कॉलेज के सीएमएस, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारियों से फोन पर तत्काल वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त कानूनी कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर शवों का यथाशीघ्र पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक मदद प्रशासन से दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

बाइक चलाते समय दोनों में से किसी ने भी हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता, तो सिर में गंभीर चोट न लगती और उनकी जान बच सकती थी। वाहन चालकों से अपील है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। -अनुज चौधरी, एसपी देहात

ये भी पढ़ें-पहले धमकी, फिर मौत: छाती और जांघ पर गहरे घाव, शादी में गए 'कटप्पा' की जिस तरह की हत्या; लाश देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed