फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bring no Sahil Kshtian sinking ...

कश्तियां डूब रही हैं कोई साहिल लाओ...

Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bring no Sahil Kshtian sinking ...
मुशायरा
मरहूम शायर पीएन चतुर्वेदी दास की याद में पालीवाल हॉल में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। सदारत जनाव ख्वाब अहमद भाईजान ने की। इस दौरान दास द्वारा रचित गजलों के संग्रह ‘गुलदान’ का प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी ने लोकार्पण किया। 
विज्ञापन

मुशायरे का उद्घाटन जनाव शमशाद बाबा तो शमां फरोजा सूफी वसीम अहमद ने किया। माधव प्रसाद मित्तल ने पीएन चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शेर ओ शायरी की शुरुआत अतीक सहर अलीगढ़ी नाते नवी से े की। अज्म साकरी ने पढ़ा कि ‘कितना मुश्किल है मौतवर होना, मरना पड़ता है जिंदगी के लिए’। जमुना प्रसाद राही ने कश्तियां डूब रही हैं कोई साहिल लाओ, अपनी आंखें मिरी आंखों के मुकाबिल लाओ पंक्तियां पढ़ीं। 
विज्ञापन

फिल्मी शायर खालिद फरीदी ने फरमाया कि ‘मक वयक नजर जो साहब सा रुखे माहताब पर छा गया, जो हवा चली तो पता चला तेरी जुल्फ है ये घटा नहीं’। कानपुर की शिखा मिश्रा ने ‘मैं भी शोहरत की किसी राह पे चल सकती हूं, तेरे ख्वाबों को हकीकत में बदल सकती हूं’ पंक्तियां सुनाकर वाहवाही लूटी। बदायूं की खुशबू ने ’सबके दुखों के दर्द की जुबान एक है, सबकी मुसीबतों का इम्तिहान एक है’ और कानपुर की नूरी परवीन ने ‘रुखसत के वक्त एक झलक और देख लूं, महशर में फिर मुझे तेरा दीदार हो न हो’ सुनाया। जख्मी मेरठ, झांसी के सरवर कलाम और कोलकाता की निजार बानो नाज ने भी कलाम पेश किए। निजामत नदीम फर्रख ने की। मुशायरे में जनाब सूफी अमील अफगानी, डा. अपूर्व चतुर्वेदी, जहरी उद्दीन, केके चतुर्वेदी, प्रदीप गुप्ता, माजिद भाई, डा. वकार उद्दीन, अतुल चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह चतुर्वेदी, खालिद नसीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed