फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bride refuses to take marriage after seeing groom actions during rounds In Firozabad

फेरे में दूल्हे की हरकत देख भड़की दुल्हन: बोली-जहर खाकर मर जाउंगी इसके साथ शादी नहीं करूंगी, बेरंग लौटी बरात

Thu, 18 May 2023 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 09:04 AM IST
सार

फिरोजाबाद में फेरे के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन भड़क गई। बोली- जहर खाकर मर जाउंगी लेकिन इसके साथ शादी नहीं करूंगी। इसके बाद बरात बेरंग लौट गई।

विज्ञापन
bride refuses to take marriage after seeing groom actions during rounds In Firozabad
फेरे में दूल्हे की हरकत देख भड़की दुल्हन: बोली-जहर खाकर मर जाउंगी इसके साथ शादी नहीं करूंगी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक गांव में फेरे के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी हो जाए, इसके लिए दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। इसके बाद बिन दुल्हन ही बरात वापस हो गई।  

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती की शादी थाना क्षेत्र के कस्बा में तय हुई थी। तय तारीख के अनुसार दूल्हा पक्ष बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों का बढ़िया स्वागत किया। इसके बाद एक-एक करके शादी की रस्में होने लगीं।

विज्ञापन

पुष्पवर्षा कर नवयुगलों का स्वागत किया गया

पनवाड़ी ढोल बजाते हुए घर पहुंचा। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म अदा की गई। दूल्हे के दोस्त व रिश्तेदार नाचते-गाते खुशी में जयमाला के लिए दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। यहां दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सभी ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं शुरू हुई रिश्तों में दरार आने की कहानी

यहां तक सब ठीक चल रहा था। सभी लोग खुश थे। अब यहां से शुरू होती है रिश्तों में दरार आने की कहानी। वरमाला के बाद दुल्हन और दूल्हे के खाना खाने के लिए बैठाया गया। दुल्हन के साथ उसकी कुछ सखियां भी थीं। खाना खाते समय दुल्हन की सखियों ने कुछ हंशी मजाक किया। इस पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कहा जो उन्हें बुरा लगा। 

हरकत देख परेशान हो गई दुल्हन

इस पर वह शांत हो गईं और वहां से चली गईं। इसके बाद मामला तनाव वाला हो गया। घर के लोगों को बात पता चली तो वह शादी को सकुशल निपटाने के प्रयास करते रहे। इसके बाद फेरे लेने और कन्यादान की रस्म का समय आया। इस मौके पर दूल्हे ने फिर ऐसी हरकत की जिसे देखकर दुल्हन परेशान हो गई। उसने तुरंत फैसला किया और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों हंगामा होने लगा और दोनों पक्षों के लोग जुट गए। 

बिन दुल्हन लौटी बरात

लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। घंटों पंचायत भी चली लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। उसने कहा कि जहर खाकर मर जाउंगी लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। इसके बाद परिजन भी बेउत्तर हो गए। जब  बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन का वापस जाना पड़ा। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्राने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर आएगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed