{"_id":"6521a09f3e42925daa0c273f","slug":"branded-semolina-smelled-like-pesticide-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-6672-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्रांडेड सूजी में आ रही थी कीटनाशक दवा की बदबू, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्रांडेड सूजी में आ रही थी कीटनाशक दवा की बदबू, सील
Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ब्रांडेड कंपनियों के सामान भी मानक के अनुसार नहीं मिल रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली शिकायत पर शनिवार को मक्खनपुर के आरआर सुपर मार्ट में पहुंची। टीम ने प्रमुख कंपनी की पैकेट बंद सूजी की जांच की तो उसमें कीटनाशक दवा की बदबू आ रही थी। टीम ने उस बिक्री पर रोक लगाते हुए इसका सैंपल भरते हुए जांच के लिए भेजा है। साथ ही कंपनी को भी पत्र लिखा है।
बीते दिनों एक अधिकारी मार्ट से सूजी लेकर घर आए थे। इसमें संदेह होने पर शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से की। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह के निर्देश पर टीम ने यहां पहुंच कर फॉर्च्यून ब्रांड की सूजी की जांच की तो इसमें संदेह हुआ। टीम ने इस सूजी का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा है। मार्ट में रखी हुई 30 पैकेट सूजी को सीज करते हुए इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन ने कहा है कि सूजी में कीटनाशक जैसी मिलावट की शिकायत मिली थी। लिहाजा कार्रवाई की गई है।