फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brainstormed on empowering Muslim women

Firozabad News: मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने पर किया मंथन

Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brainstormed on empowering Muslim women
फिरोजाबाद। मुस्लिम महिलाओं को सशक्त एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई समाज तब तक तरक्की नहीं कर सकता जब तक महिलाएं शिक्षित एवं सशक्त नहीं होगी। महिलाओं को इस बारे में खुद समझना होगा। थाना रसूलपुर के नाज मैरिज होम में सभागार में द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा महिलाएं जब शिक्षित एवं जागरूक होंगी तभी विकास की राह पर आगे बढ़ सकेंगी। बीएसए आशीष पांडेय ने शिक्षा पर जोर देने के साथ समस्याओं को सुना। पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन ने महिलाओं को शिक्षित बनाने की पहल की सराहना की। आवाज-ए-ख्वातीन की निदेशक रत्ना शुक्ला आनंद ने कहा कि हमारा देश तभी सशक्त होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। महिलाएं तभी सशक्त होगी जब वह शिक्षित होगी तथा आर्थिक रूप से आजाद होंगी। सिसकियों को समेटकर अब हौंसला बना लो,हम आवाज बनें हैं तुम बस कदम उठालो। द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट की संस्थापक नीरा मिश्रा ने कहा कोई भी परिवार सुखी तभी होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा ने महिलाओं से कहा की बेटियों को पढ़ाएं, हुनर सिखाएं और रोजगार से जोड़े। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कौशल विकास अधिकारी पुष्पांक त्रिपाठी ने योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक रश्मि जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed