फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Boyfriend beaten by girlfriend's brothers

Firozabad News: प्रेमी को प्रेमिका के भाइयों ने पीटा

Wed, 24 Jul 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend beaten by girlfriend's brothers
टूंडला। शहर एक रेटोरेंट में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आए प्रेमी को प्रेमिका के भाइयों ने पकड़ लिया तथा जमकर पीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया तथा थाने ले आई। पुलिस ने तीनों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन



घटना बुधवार दोपहर तीन बजे करीब की है। शहर के निकुंज कालोॅनी स्थित एक रेस्टोरेंट पर एक युवक अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आया था। किसी माध्यम से उनके रेस्टोरेंट में होने की जानकारी युवती के भाइयों को मिल गई, वे वहां पहुंच गए। युवती के भाइयों ने युवक को पकड़ लिया तथा पीटने लगे। मारपीट होने के बीच युवती भाइयों की नजर बचाते हुए वहां से निकल गई।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के बाहर युवक के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोगों में सहम गए। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए शांति भंग के आरोप में न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि झगड़ा कर रहे तीनों युवकों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed