नहर में डूबा किशोर: बुआ के लड़के के साथ नहाने गया था, घर में मची चीख-पुकार, गोताखोर तलाशने में जुटे
फिरोजाबाद में एक किशोर नहर में डूब गया। वह बुआ के लड़के के साथ नहाने के लिए गया था। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। गोताखोर उसे तलाशने में जुटे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुआ के बेटे के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन भागते हुए मोके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश करा रही है। बीच-बीच हो रही बारिश के चलते तलाशने में बाधा होती रही।
गहरे पानी में जाने से डूबने लगा
घटना जसराना थाना क्षेत्र के नगला बडा गांव की है। गांव निवासी जलेब सिंह का बेटा बीनू यादव (15) अपनी बुआ के लड़के अवधेश के साथ नहर में नहाने कुशियारी पुल के पास गया था। मंगलवार की दोपहर वह अन्य कुछ लड़कों के साथ नहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा।
यह भी पढ़ेंः- Kasganj News: गंगा स्नान करते समय डूबने लगे पांच श्रद्धालु, मची चीख-पुकार; गोताखोरों ने तीन को
लोगों ने ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली
बीनू को डूबता देख अवधेश ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास में नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। वह पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी मिली तो परिजन एवं ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख
गोताखोर तलाशने में जुटे
परिजन ने बताया बीनू यादव दूसरे नंबर का बेटा है। वह कक्षा आठ में पढ़ता है। बुआ का लड़का घर आया था तो उसके साथ नहर में नहाने के लिए आ गया था। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि नहाते समय एक किशोर डूब गया है। गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।