{"_id":"69558dff26578a9191bf649069ae9b8a","slug":"boy-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पारौली के समीप बोलेरो ने बाइक सवार मां बेटों को चपेट में ले लिया। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां बेटे को आगरा रेफर किया है।
मूलरूप से शिकोहाबाद के गांव नगला घात निवासी दिनेश की पत्नी सरला देवी का मायका मितावली गांव में है। वह अपने बड़े पुत्र सोनू और छोटे पुत्र प्रकाश के साथ बाइक से मितावली गई थीं। मंगलवार सुबह वह पुत्रों के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। बाइक सोनू चला रहा था। वह जसराना के गांव पारौली के समीप पहुंचे तभी बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सरलादेवी व उसके तीन वर्षीय पुत्र प्रकाश को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।