{"_id":"59aabde8bf751d10c510ce1728ce8db1","slug":"box-will-open-today-the-fate-of-7218-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा 7218 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा 7218 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के 7218 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। जिले के नौ ब्लाकों की मतगणना आज सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। गणना के लिए नौ ब्लाकों में 260 टेबिल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबिल पर 15 बूथों की गणना कराने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने मतगणना को पूरी निष्पक्षता के साथ कराने को व्यवस्थाएं चाक चौबंद की है।
जिले के 569 ग्राम प्रधान और 881 ग्राम पंचायत सदस्य पदों की मतगणना की तैयारियों को जिला प्रशासन शनिवार को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंटों की बैठक हुई। मतगणना के दौरान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीएम विजय किरन आनंद ने मतगणना के लिए ब्लाक वार स्टाफ तैनात किया है। हाथवंत ब्लाक की मतगणना एसजीएम इंटर कालेज में होगी। सीडीओ सुजीत कुमार के अलावा एएसपी देहात संजय यादव पुलिस बल के साथ यहां रहेंगे। नारखी ब्लाक की मतगणना आरआरएम इंटर कालेज, बछगांव के प्रांगण में होगी। एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। मदनपुर ब्लाक की मतगणना गिरधारी इंटर कालेज सिरसागंज में होगा यहां नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ प्रशिक्षु प्रेम प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एका ब्लाक की मतगणना एसपीजी इंटर कालेज, एका में होगी यहां एसडीएम जसराना अमित सिंह एवं सीओ शमशेर बहादुर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फीरोजाबाद ब्लाक की मतगणना सीएल जैन डिग्री कालेज प्रांगण में होगी। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, सीओ सदर जगदीश सिंह के अलावा कई थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। शिकोहाबाद ब्लाक की मतगणना पाली इंटर कालेज प्रांगण में होगी। यहां एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सीओ श्यामकांत के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। टूंडला की मतगणना ठाकुर वीरी सिंह इंटर कालेज में होगा। यहां एसडीएम एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज को जिम्मा सौंपा है। जसराना ब्लाक की मतगणना एलआर कालेज के प्रांगण में होगी। यहां नगर आयुक्त रामौतार रमन को तैनात किया गया है। अरांव ब्लाक की मतगणना क्षेत्रीय इंटर कालेज सिरसागंज में होगी। यहां एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव और सीओ सिरसागंज को तैनात किया है। डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव मतगणना के दौरान हर केंद्र पर निगरानी करेंगे।
569 प्रधान, 881 सदस्यों के घर छाएंगी खुशियां, बाकी को मायूसी
जिले में मतगणना के साथ 569 प्रधान एवं 881 सदस्यों के घरों पर जीत का जश्न नजर आएगा। वहीं शेष 5768 के घरों में मायूसी होगी। कइयों ने ग्रामीण जनता का रुख देखकर मतगणना केंद्रों पर जाने की तैयारी ही नहीं की।
विज्ञापन
ब्लाकवार प्रधान के पद एवं प्रत्याशी
ब्लाक पद प्रत्याशी गणना टेबिल
जसराना 48 414 24
हाथवंत 73 581 26
अरांव 54 545 22
एका 58 669 33
नारखी 60 623 30
फीरोजाबाद 71 599 31
टूंडला 57 594 36
मदनपुर 70 543 29
शिकोहाबाद 78 535 29
---------------------------------
कुल 569 5103 260
---------------------------------
नोट-886 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 2115 प्रत्याशी।
- नारखी की त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत की प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुई।
इन आठ कारणों से निरस्त होगा मतपत्र
- कोई निशान नहीं लगा हो।
- क्रास सील के अलावा अन्य किसी से निशान लगाया गया हो।
- क्रास सील खाली स्थान में लगाया गया हो।
- दो प्रत्याशियों के सामने निशान लगाया गया हो।
- कोई ऐसा निशान लगा हो जिससे प्रत्याशियों की पहचान हो सके।
- मतपत्र इतना कटा-फटा हो कि पहचान नहीं हो सके।
- मतपत्र प्रमाणित नहीं हो या फिर नकली हो।
- निशान चुनाव चिह्न को विभाजित करने वाली रेखा पर लगा हो।
मतगणना केंद्र में प्रतिबंधित
मतगणना केंद्र के अंदर पान, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, मसाला के साथ लाइटर आदि नहीं ले जा सकेंगे। कर्मचारियों एवं प्रत्याशी व गणना एजेंटों को मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई ले भी जाएगा तो उसे स्विचऑफ रखना होगा।
जिन पंचायतों की गणना होगी उन्हीं को मिल सकेगा प्रवेश
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि जिले के सभी मत गणना केंद्रों के बाहर कब किस ग्राम पंचायत की गणना होगी इसकी सूची चस्पा करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी गणना एजेंटों को एक साथ मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। जिस पंचायत की गणना होगी उसके ही गणना एजेंटों को प्रवेश की जानकारी एनाउंसमेंट के माध्यम से दी जाएगी।
मतगणना से जुड़े खास बिंदु....
-मतगणना के दौरान हर टेबिल पर वीडियो कैमरा रहेगा मुस्तैद।
-मतगणना केंद्र की 200 मीटर की परिधि में सिर्फ ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों,कर्मचारियों के वाहनों को प्रवेश ही दिया जाएगा।
-मतगणना पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।
-मतगणना को लाई जाने वाली मतपेटिकाओं की सील को गणना एजेंटों को दिखाया जाएगा।
-मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम को खोलने के दौरान वीडियो ग्राफी कराई जाएगी।
तैयारियों में जुटा पुुलिस-प्रशासनिक अमला
मतगणना की तैयारियों का क्रम शनिवार को चलता रहा। सभी मतगणना केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों ने खुद गणना का रिहर्सल किया। सदर तहसील के गणना एजेंटों के साथ पुलिस कर्मियों ने बैठक की। एसडीएम सदर, सीओ आदि मौजूद थे। एडीएम कर्मेंद्र सिंह एवं एएसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने नारखी ब्लाक में पुलिस के जवानों और गणना एजेंटों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
-
--------------------------------------------------------------
मुख्यालय पर रहेगी बसों की व्यवस्था
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि मतगणना के लिए कार्मिकों को ड्यूटी की स्लिप का वितरण करने के लिए प्रत्येक गणना केंद्र पर दो-दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि एका में कार्मिकों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर कार्मिकों को ले जाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के हिसाब से बसों की व्यवस्था की गई है। तड़के साढ़े पांच एवं छह बजे तक मतगणना केंद्रों पर पहुंचना होगा। द्वितीय पाली की बसें शाम चार बजे से जिला मुख्यालय से रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अथवा एजेंट में से एक ही व्यक्ति गणना टेबिल पर उपस्थित रहेगा।